गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

12 बकरियों की आग में जलकर मौत

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आग में जलकर कम से कम एक दर्जन बकरों और बकरियां की मौत हो गई। जिले के चडूरा क्षेत्र के रूपोरा गांव में मंगलवार रात एक गौशाला में आग लग गई, जिसमें कम से कम एक दर्जन बकरियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि चडूरा क्षेत्र के रूपोरा गांव के निवासी मुख्तार अहमद की गौशाला में आग लग गई। आग पर दमकल और आपातकालीन सेवाओं द्वारा काबू पा लिया गया लेकिन आग के कारण 12 बकरियों की मौत हो गई। सूत्रों ने कहा कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *