गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंचायती राज विभाग की प्रतिभाओं का सम्मान

जयपुर : राजस्थान में पंचायती राज विभाग समन्वय समिति की ओर से बुधवार को विभाग के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष बी.डी.कृपलानी ने बताया कि विभाग में ऐसी कई प्रतिभाएं हैं जो अपने कार्यालय सम्बन्धी दायित्वों को गंभीरता से पूरा करने के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में अपना दखल रखते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने की एक सकारात्मक पहल समिति द्वारा प्रारम्भ की गई है।
एक आयोजन में कनिष्ठ विधि अधिकारी शशिकांत गुप्ता का राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल न्यायाधीष सेवा में चयन होने पर एवं वरिष्ठ सहायक शोभारानी गोयल की प्रथम कृति कहानी संग्रह ‘‘नेविगेटर’’के प्रकाशन पर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर श्री गुप्ता ने विभाग के कार्यकाल के अपने अनुभव साझा किए और श्रीमती शोभा ने कहानी संग्रह के पीछे की पृष्ठभूमि बताते हुए एवं कुछ कहानियों के सम्बन्ध में मूल भावना एवं संवदनाओं को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *