किष्किन्धा – सुन्दरकांड पाठ में “बानर बांको रे, लंंका नगरी में, मच गयो हाको रे” संगीत पर झूमे श्रध्दालु
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व एवं रामनवमी उपलक्ष्य कृष्ण भक्त पवन परिवार के सौजन्य से सोमवार शाम श्रद्धालुओं सहित श्रृंखला बद्ध श्री सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रमुख पवन ने परिवार सहित श्री गणेश वंदना के साथ श्री हनुमान जी का आह्वान किया। साथ ही श्री रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास कृत संगीतमय किष्किन्धा- सुंदरकांड का अध्ययन किया। कृष्ण भक्त पवन परिवार ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में संकटमोचन मारुति तस्वीर समक्ष दीप प्रज्वलित कर करीब सवा दस बजे सुंदरकांड पाठ पढ़ना आरंभ किया। इसमें श्रध्दालुओं ने उमंग और उत्साह के साथ “बानर बांको रे, लंंका नगरी में, मच गयो हाको रे” संगीत की धून पर सुंदरकांड चौपाई, दोहे, छंद और श्लोक को प्रसन्नता के साथ दोहराया।
सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के दौरान कृष्ण भक्त पवन ने श्रध्दालुओं को कहा – कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। विश्व के कल्याण की भावना से अपने आराध्य ईश्वरीय शक्ति को ध्यान पूर्वक अंतर्मन से अवश्य सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने सुंदरकांड कार्यक्रम में अध्ययन कर्ताओं को संगीत रिकाॅर्डिंग के साथ प्रेमपूर्वक एवं विनम्रता सहित सुंदरकांड पाठ पढ़ने का आह्वान किया।
श्रीरामचरितमानस के किष्किन्धा – सुन्दरकांड पाठ में “बानर बांको रे, लंंका नगरी में, मच गयो हाको रे” संगीत पर सभी श्रध्दालुओं ने प्रत्येक चौपाई में पुनरावृत्ति करते हुए “मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदशरथ अजिर बिहारी” और जय सियाराम जैसे श्लोकों से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न किया। बजरंगबली भक्ति में डूबे कुछ श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास एवं आस्था आसीन होकर किष्किन्धा – सुन्दरकांड के सौन्दर्य वर्णन को श्रद्धा सहित श्रवण किया। कार्यक्रम के समापन में आंमत्रित अतिथियों एवं मीत्र मंडली द्वारा कृष्ण भक्त पवन परिवार को साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ आयोजन के लिए प्रेरित किया।
कृष्ण भक्त परिवार में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के इस विशेष अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने आनंद की अनुभूति का एहसास करते हुए अंजनी नंदन मारुति के बल का ध्यान पूर्वक सुमिरन किया। कार्यक्रम में श्री हनुमंत सेवा में हाजिर श्रद्धालुओं में ग्यारसी लाल शर्मा, प्रवीन जोशी, दीपक, गोविंद, दीपिका, निकिता सहित कृष्ण भक्त पवन परिवार के सभी सदस्यों की सहभागिता एवं साक्षी में सुंदरकांड पाठ समापन किया गया। साथ ही उपस्थित श्रध्दालुओं ने भक्त परिवार को इस विशेष आयोजन के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएंँ दी।
