गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूरत में अवैध शराब बरामद

सूरत : गुजरात में सूरत शहर के डीसीबी क्षेत्र में पांच लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर अठवा गेट शिवम अपार्टमेंट के पार्किंग और वेसु केनाल रोड़ पर ग्लोसी सोसायटी प्लॉट नं 10 के नये मकान के बेजमेंट पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से शराब की 344 बोतलें, एक मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन जब्त करके इस सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जब्त शराब की कीमत 5,58,800 रुपये, मोबाइल फोन की कीमत 25,000 रुपये और वाहन की कीमत 8,00,000 रुपये आंकी गयी है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सूरत निवासी अल्पेश अ. बारोट (49) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *