गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनोहर लाल का उद्यमियों से हरियाणा में उद्योग लगाने का आह्वान

नई दिल्ली : मनोहर लाल ने उद्यमियों से हरियाणा में उद्योग लगाने का आह्वान करते हुए कहा है कि सरकार ने उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाकर अनेक सुविधाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में डॉक्टर प्रभलीन द्वारा लिखी पुस्तक ‘सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया कॉफ़ी टेबल बुक’ के विमाेचन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि यदि वे हरियाणा में आकर व्यापार करेंगे तो उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

सरकार ने ‘सिंगल रूफ़ सिस्टम’ बनाया है, जिसके तहत उद्योगों को मिलने वाली सभी प्रकार की अनुमति 45 दिन में एक छत के नीचे मिल रही हैं। प्रदेश में अब बिजली आपूर्ति की स्थिति भी बेहतर है और औधिगिकीकरण की दृष्टि से प्रदेश को 4 श्रेणियों – ए, बी, सी और डी में बाँटा है। उन्होंने कहा कि यदि सी और डी जोन में उद्योग स्थापित किया जाता है तो सरकार चार वर्ष तक प्रति श्रमिक 4000 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन के तौर पर देगी।
लाल ने कहा कि सिख समाज का राज्य और देश की उन्नति में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, “ यह समाज कर्मशील है और इन्होंने संघर्ष करके अपने व्यापार, अपने परिवार, देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ ही जो गरीब है, जो किसी कारण से मुख्यधारा से पीछे रह गए हैं, उनको आगे बढ़ाने के लिए भी सेवा भाव से काम कर रहे हैं।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *