गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध शराब फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इंफाल : एन बीरेन सिंह ने कहा है कि पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने और पहाड़ी इलाकों में जंगल जलाने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सिंह ने शुक्रवार को यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि थौबल जिले में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के अवैध निर्माण का पता चला है। इस मामले में थोकचोम बोबो सिंह को संलिप्त पाया गया और उसे दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाली ऐसी गतिविधियों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य कृत्यों को हत्या के प्रयास के रूप में लिया जा सकता है। उन्होंने गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने और राज्य को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए न्यायपालिका और कार्यपालिका के समन्वित कार्य की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समुदायों और धर्मों से इतर ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार के रुख को स्पष्ट किया।
उन्होंने बताया कि सगोलमंग थाना की एक टीम ने कोंगबा मारू की पहाड़ी श्रृंखला में आग लगाने में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *