गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर में तेज बारिश का अनुमान

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ छिटपुट से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने वार्ता से कहा कि जम्मू कश्मीर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी श्रीनगर न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 6.6 डिग्री सेल्सियस था और यह मौसम की इस अवधि में सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस था और मौसम की इस अवधि में यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 0.8 डिग्री सेल्सियस है, पर्यटन स्थल का तापमान मौसम की इस अवधि में सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
कोकेरनाग में तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 4.3 डिग्री सेल्सियस था और दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के लिए1 यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। त्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 0.0 डिग्री सेल्सियस था। कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सीमावर्ती कश्मीर जिले में मौसम की इस अवधि मे यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *