गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा स्टेशन पर सैनिटरी–पेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत

कोटा : पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुये कोटा स्टेशन पर विशेषकर महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये सैनिटरी–पेड वेंडिंग मशीन हुई शुरुआत की गई हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस वेंडिंग मशीन में सैनिटरी–पेड के अतिरिक्त कोविड से सम्बंधित विभिन्न उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध होगे। इससे यह प्रस्ताव रेल यात्रियों के लिये सुविधाजनक प्रतीत होगा।

यह कार्य खुली ई-निविदा के माध्यम से तीन वर्षों की अवधि के लिए आवंटित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, भरतपुर एवं रामगंज मंडी रेलवे स्टेशनों पर भी इस तरह की वेंडिंग मशीन लगेगी, इस संबंध में फर्म को अनुमति पत्र जारी किया जा चुका हैं। इससे रेलवे को प्रति वर्ष 1.60 लाख रुपये और कुल तीन वर्षों में 4.80 लाख की आय प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *