अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के छातापटपर गांव के स्कूल के पास दो मोटर साइकिलों की भिडं में एक युवकी मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हुयी इस दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक आदित्य मरावी (21) की मौत हो गयी और गजेन्द्र सिंह ,राज कुमार मरावी, अमर सिंह गोंड और भूपेन्द्र सिंह घायल हो गए। घायलों को जैतहरी अस्पताल और बाद में उन्हें अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
