गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेंगलुरु का पेड़ों, झीलों से गहरा नाता

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु की समृद्ध वनस्पतियों को विस्तार से दिखाने वाली कलाकार सुभाषिनी चंद्रमणि के ट्वीट्स की विस्तृत श्रृंखला की सराहना करते हुए कहा कि शहर का पेड़ों, झीलों और प्रकृति के साथ बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति प्रेमी, माली और कलाकार सुभाषिनी चंद्रमणि ने अपने ट्वीट में बेंगलुरु में पेड़ों के विविध संग्रह का विस्तृत विवरण दिया। मोदी ने थ्रेड के अपने जवाब में, अन्य शहरों के लोगों से भी ‘अपने कस्बों और शहरों के ऐसे पहलुओं को प्रदर्शित करने’ का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,“बेंगलुरु का पेड़ों, झीलों और प्रकृति के साथ बहुत गहरा संबंध है।”
कलाकार सुभाषिनी ने 19-सूत्रीय ट्वीट में बेंगलुरु के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी है, जिसमें उन पेड़ों का जिक्र है, जो पूरे साल हरे-भरे और फलदायी होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब शहर की योजना बनाई गई थी, तो पेड़ों को इस तरह से चुना गया था कि जब एक पेड़ खिलना बंद हो जाता है, तो दूसरा पेड़ उसकी जगह ले लेता है। सुश्री सुभाषिनी ने कहा,“बेंगलुरू का मौसम एक पुष्प सिम्फनी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *