गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप से अवैध अफीम डोडा चूरा जप्त

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बोलेरो पीकअप से 8 क्विंटल 75 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसएचओ शंभूपुरा अध्यात्म गौतम द्वारा टीम के साथ गिलुण्ड-भाटियों का खेडा रोड़ पर नाकाबंदी की गई थी नाकाबंदी के दौरान रात करीब 2 बजे भाटीयो का खेड़ा की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप नाकाबंदी स्थल से करीब 100 मीटर रुक गई। चालक उतर कर खेतो में भाग गया।
काफी प्रयास के बावजुद भी रात का समय होने से पकड़ में नही आया। लेकिन जाप्ता ने खलासी सीट पर बैठे युवक जुना मायरा थाना शम्भूपुरा निवासी पिन्टु डांगी (19) को पकड़ लिया। बोलेरो पिकअप की तलाशी में 43 प्लास्टिक के कट्टो से 875 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। अवैध डोडाचूरा व पिकअप जब्त कर थाना शम्भूपुरा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *