नई दिल्ली : जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व विधायक रामास्वामी शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। रामास्वामी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रामास्वामी का पार्टी में स्वागत करते हुए ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार और जमीन हड़पने वालों के खिलाफ एक योद्धा के रूप में रामास्वामी ने बहुत सम्मान अर्जित किया है तथा उनके शामिल होने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर रामास्वामी ने कहा कि वह भाजपा के कामकाज से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “ मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं बस लोगों की सेवा करने का अवसर चाहता हूं।” गौरतलब है कि कर्नाटक के अरकलगुड विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे रामास्वामी ने शुक्रवार को जद (एस) और कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व जद(एस) विधायक रामास्वामी भाजपा में शामिल
