गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शहर के चौराहों की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर का जिला प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था को सुनियोजित करने के लिए चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने की तैयारी कर रहा है। जिलाधकारी अनुज कुमार झा ने कहा है कि जौनपुर शहर के मुख्य स्थानों पर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर यातायात व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए कुल नौ जगहों पर सीसीटीवी लगा कैमरे और आटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने के प्रस्ताव को मंडलायुक्त ने मंजूर कर लिया है । इस कार्य में 4.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल लगने से यातायात व्यवस्था सुधरेगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिये अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस को सहूलियत होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जौनपुर नगर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए शहर के मुरादगंज तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, चहारसू तिराहा, लाइन बाजार चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, जेसीज चौराहा, आंबेडकर चौराहा, सिपाह चौराहे का चयन किया गया है। इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरा, मॉनीटर, डीवीआर व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसमें ट्रैफिक सिग्नल अकेले 55 लाख रुपये का लगेगा, शुरुआत में पांच चौराहों पर लगाने की स्वीकृत मिली है। एक ट्रैफिक सिग्नल पर 11 हजार रुपये खर्च किया जाएगा।

वहीं 3.80 लाख रूपये की लागत से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा इसके अतिरिक्त इसको लगाने के लिए अन्य उपकरण की भी आवश्यकता पड़ेगी इसपर भी रूपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए दो माह पहले नियत अधिकारी विनियमित क्षेत्र अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के यहां से फाइल आयुक्त वाराणसी को भेजी गई थी, जिस पर स्वीकृति मिल गई है। अब शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगने से यातायात व्यवस्था सुधरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *