जौनपुर : देवव्रत मिश्रा ने केंद्र की भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के मामले में सरकार मर्यादा से परे जाकर काम कर रही है। उन्होंने आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए पूछा कि जेड प्लस सुरक्षा के तहत यदि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नेताओं के आवास खाली नहीं कराए जाते हैं। तब राहुल गांधी का आवास क्यों खाली कराया जा रहा है, जबकि उनको भी जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
मिश्र ने कहा कि वह यह भी याद दिलाना चाहेंगे कि राहुल गांधी की दादी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए तथा उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी भूतपूर्व प्रधानमंत्री रहते हुए आतंकवादी हमलों में शहीद हुए। इस लिहाज से उन पर हमेशा सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरा बना रहता है। भाजपा सरकार राजनीति की मर्यादा से परे काम कर रही है। क्या भारत की जनता के हित में किसी भ्रष्ट उद्योगपति पर सवाल उठाना देश विरोधी है। राहुल गांधी देश की जनता के सामने सरकार की सच्चाई ला रहे हैं जिससे केंद्र की मोदी सरकार डरी हुई है तथा भारत के संविधान में इस देश के हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है।
जिसका यह सरकार हनन कर रही है! होंने कहा कि राहुल गांधी और हमारे जैसे करोड़ों काग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं झुकेंगे और अगर सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही तो एक बड़ा जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह, नियाज ताहिर शेखू देवानंद मिश्रा लव गुप्ता, शशांक राय अंकित, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सोनकर, अमन सिन्हा, आदि मौजूद रहे।
