शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाने के पिपरिया गांव के पास एक नई और बिना नम्बर प्लेट की कार पलट गई, जिससे उसमें सवार चार यात्रियों में से एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें जैतपुर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात कार पलटने की घटना में दीपक बर्मन (27) की मृत्यु हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए , जिन्हें जैतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस जांच में मृतक दीपक ढाई वर्ष से फरार आरोपी निकला, जो गांजा तस्करी में शामिल था। कल रात भी गांजे की सौदेबाजी का मामला था, जो नशे के कारण दुर्घटना में बदल गया।
