नई दिल्ली : विपक्षी दलों के सदस्यों के अदानी मामले को लेकर हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह ग्यारह बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई वैसे ही कांग्रेस के सदस्य शोरगुल करते हुए सदन के बीच में आ गये और नारे लगाने लगे। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस , शिवसेना ,जनता दल (यू) और कई अन्य पार्टियों के सदस्य अपनी सीट के निकट खड़े रहे । हंगामे के दौरान ही आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे गये ।
बाद में सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। आज सदन में कांग्रेस के सदस्य काले कुरते पहन कर आये हुए थे, जबकि तृणमूल कांग्रेस के सदस्य मुंह पर काली पट्टी बांध कर आये थे । विपक्षी दल के सदस्य अदानी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग कर रहे हैं ।
राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
