गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए

रांची : झारखंड के चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आज 5 नक्सली मारे गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं।सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगाया गया था।
अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लावालौंग थाना क्षेत्र में पांच नक्सलियों को मारे गए हैं। मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल हैं। ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक) थे। इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया शामिल हैं। यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे।इसके अलावा दो एके 47 रायफल, दो इंसास रायफल और दो देसी रायफल नक्सलियों के पास से बरामद किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *