चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र के पचुण्डल गांव में एक महिला के सिर को धड़ से अलग कर निर्मम हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हुलिया बदल कर मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में मजदूरी का काम कर रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 12 फरवरी को पचुण्डल गांव में पीहर में रह रही एक महिला की रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गर्दन काटकर हत्या करने का प्रकरण दर्ज कर जांच हुआ था। मामला के खुलासे के लिये सीओ गंगरार भवानी सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने आरोपी की सुचना देने एवं गिरफ्तार करवाने पर दो हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई। आरोपी के मध्य प्रदेश में पीथमपुर एरिया में होने की संभावना पर एक सप्ताह तक सघन तलाश के दौरान सेक्टर 01 पीथमपुर में भारत सिंह के होने का पता चला। कम्पनी में अपनी पहचान छुपाने के लिये दुसरे व्यक्ति के नाम से काम कर रहा था। सिंर और दाढ़ी के बाल कटवा कर मुछे बढा ली, सिर पर कैप ओर गले में शॉल ओढ़कर हुलिया बदल लिया था। टीम ने आरोपी को पीथमपुर से दबोच कर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने महिला की हत्या करना कबूल कर लिया।
महिला की हत्या के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
