गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में बढ़ रहे है कोविड-19 के मामले

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के बढते नये मामलों के बीच घाटी के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को परीक्षण सुविधाएं बढ़ाने और फ्लू क्लीनिक स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर (डीएचएसके) ने घाटी के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को कोविड-19 परीक्षण की दर बढ़ाने और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फ्लू क्लीनिक स्थापित करने का निर्देश दिया है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार डीएचएसके ने कहा कि कोविड-19 परीक्षण दर में तथा इसके अलावा, आरटी-पीसीआर के परीक्षण के अनुपात में कोई वृद्धि नहीं हुई है। डीएचएसके ने सीएमओ को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 परीक्षण की दर, आरटी-पीसीआर परीक्षण के अनुपात में वृद्धि करने और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फ्लू क्लीनिक की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *