कोल्हापुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता गोविंद पानसरे हत्याकांड के दो पंच गवाहों ने सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस तांबे की अदालत को बताया कि उन्हें दिवंगत पनसारे के शरीर पर चोट के निशान और कपड़ों पर खून के धब्बे मिले। मुकदमे की सुनवाई के दौरान पंच गवाह मुबंई निवासी विजयकुमार धोंडू नार्वेकर (67) ने अदालत को बताया कि जे जे अस्पताल मुबंई , में पंचनामा में दिवंगत पानसारे के शरीर पर (गर्दन, ऊपरी बांह और दाहिने घुटने पर) चोट के निशान थे। जबकि दूसरे पंच गवाह सुनील जाधव ने बताया कि पनसारे के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले थे। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील वीरेंद्र इचलकरंजीकर, प्रवीण करोशी और समीर पटवर्धन ने न्यायाधीश तांबे को बताया कि आज अदालत में ‘पंचनामा’ के कथन और गवाही के बीच एक विसंगति थी। अदालत में समीर गायकवाड़, वीरेंद्र तावड़े सहित दस संदिग्ध आरोपी मौजूद थे। मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
