श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में दो अलगाववादियों के आवासों सहित कई स्थानों पर छापे मार रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस सिलसिले में श्रीनगर, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में मंगलवार सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर जिले के राजबाग और अलोची-बाग स्थित हुर्रियत के दो नेताओं के आवासों की तलाशी ली गयी। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
