गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत और वसुंधरा कोरोना संक्रमित

जयपुर : अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया पर बताया “पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।”
इसी तरह राजे ने ट्वीट किया ” कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरते।”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत और राजे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गहलोत एवं राजे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *