गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग हिमस्खलन के कारण बंद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-कारगिल राष्ट्रीय राजमार्ग जोजिला रोड के विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन होने के बाद मंगलवारक को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिमपात होने के बाद पनिमाथा और काई-पथरी इलाकों में हिमस्खलन हुआ जिसके कारण राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। राजमार्ग का रखरखाव करने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने राजमार्ग को यातायात के लिए सुगम बनाने के लिए अपने कर्मियों और मशीनरी को तैनात किया है।
कारगिल पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि “श्रीनगर करगिल एनएचडब्ल्यू-1 यातायात के लिए बंद है और जोजिला में पनिमाथा और काई-पथरी में हिमस्खलन होने के कारण सोनमर्ग में यातायात रूका हुआ है। बीआरओ सड़क को साफ करने के लिए काम कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *