गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाडोती भाषा के कवि शिवा की चाकूओं से गोदकर हत्या

कोटा : राजस्थान में झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगर के पास हाडोती भाषा के जाने-माने कवि-साहित्यकार शिवचरण सेन श्शिवाश् की आज चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारे उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पेशे से अध्यापक के हाडोती के कवि एवं साहित्यकार शिवचरण सेन झालावाड़ जिले में झालरापाटन के नजदीक गिरधरपुरा गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थापित थे। आज दोपहर मोटरसाइकिल से स्कल से वापस लौटते समय झालरापाटन नगर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। उन पर चाकू से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
इस घटना की जानकारी उस समय मिली जब उनके अन्य साथी अध्यापक वेदर गिरधरपुरा गांव से झालरापाटन की की ओर लौट रहे थे तो उन्होंने शिवचरण सेन को सड़क किनारे पड़े देखा। वे उन्हें उठाकर कार से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित होगी। घटना की सूचना मिलने के बाद झालावाड़-झालरापाटन नगर में सनसनी फैल गई व बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय में जमा हो गए। इनमें बड़ी संख्या में अध्यापक भी शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल, देवेंद्र सिंह राजावत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले की जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *