गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ग्रामीण की हत्या कर शव श्मशान घाट में फेंका

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के सोनेलाल का पुरा गांव निवासी 58 वर्षीय एक ग्रामीण की हत्या कर उसके शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उप पुलिस अधीक्षक पूनम थापा ने आज बताया सोनेलाल का पुरा का रहने वाला प्रहलाद नरवरिया दो दिन पहले अपने घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद वह वापस लौटा नहीं है। कल देर शाम को श्मशान के किनारे एक बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक के परिजनों से शव की पहचान कराई जा चुकी है। शव पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *