दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय में एक पुलिस आरक्षक द्वारा अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अमित वैद्य पुलिस लाइन के शासकीय क्वार्टर में कल शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित के साथ उसकी पत्नी दो मासूम बेटियां एवं माँ साथ में रहती थी। अमित को उसके पिता के आकस्मिक निधन के उपरांत अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। पिछले कुछ समय से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था जिसको लेकर भी वह काफी परेशान था।
अमित द्वारा फांसी लगाये जाने के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है। पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही घटना के कारणों का पता लगेगा।
आरक्षक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
