इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में टूर और ट्रैवल पेकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सम्मेद शिखरजी जैन तीर्थ स्थल के टूर और ट्रैवल पेकेज देने के नाम से ठगी करने वाले मनोज जैन और उसकी पत्नी रिनी जैन को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी राजस्थान के जयपुर निवासी है। इन दोनों ने फेसबुक पर शिखरजी की स्पेशल ट्रेन से यात्रा एवं अन्य सुविधा के नाम से फर्जी एडवर्टिशमेंट पोस्ट कर किया था। इन दोनों के झांसे में आकर फरियादी सहित 13 परिजनों के यात्रा बुकिंग के नाम से कुल 76,300 रुपये लेकर ऐठ लिये और मोबाईल फोन बंद कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।
