गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया एक पैसा मजबूत

मुंबई : वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के लगभग स्थिर रहने के बीच घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही तेजी से मिले समर्थन के बल पर अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज रुपया एक पैसा चढ़कर 81.89 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र में रुपया 81.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज चार पैसे की गिरावट लेकर 81.94रुपये प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति जारी होने के बाद यह 82.06 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा लेकिन इसके बाद बैंकों और आयातकों द्वारा डॉलर की लिवाली कमजोर किये जाने के बाद रुपया 81.84 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में एक पैसा चढ़कर 81.89 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *