गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी

नई दिल्ली : देश में पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी बनी हुयी है क्योंकि मार्च 2022 में समाप्त तिमाही की तुलना में मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 100 प्रतिशत की बढोतरी देखी गयी है। ऑटो टेक कंपनी कार्स 24 द्वारा जारी ड्राइव टाईम क्वार्टरली रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उपभोक्ताओं के द्वारा सैकंड हैंड गाड़ियों की खरीद-बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। पुरानी कार आज के उपभोक्ताओं के लिए व्यवहारिक विकल्प हैं क्योंकि वे कार खरीदते समय इस बात पर ध्यान देते हैं कि उन्हें उचित कीमत पर अच्छी कार मिले साथ ही इन कारों पर उन्हें फाइनैंसिंग के विकल्प और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर भी आसानी से मिल जाते हैं।

पुरानी कारोें की खरीद-बिक्री के लिए ऑनलाईन मार्केटप्लेस एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के चलते आज इन कारों काे खरीदने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर बैठे कार खरीद सकते हैं, साथ ही उन्हें फाइनैंसिंग और डिलीवरी के विकल्प भी मिलते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय लोग ऑनलाईन कार की रिसर्च करने में औसतन 3 घंटे बिताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *