गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट एवं अपहरण के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट अपहरण मारपीट के मामले में दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया हैं थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने बताया की परिवादी शाहनबाज निवासी नूह मेवात ने थाने पर 13 अगस्त 2022 को रिपोर्ट दी की मेरा दोस्त आमिर खान निवासी नूह की पत्नी सानिया अस्पताल में भर्ती थी और उसका ऑपरेशन हुआ था जिसके समाचार पूछने के लिए वसीम मुनफेद अस्पताल पहुंचे उस समय कारोली का बाग निवासी शहजाद भी वहां पहुंचा और उसने आमिर वसीम और मुनफेद से संपर्क साध लिया।

इसके बाद तीनो को अपने गांव कारोली का बाग लेकर जा रहा था तभी कारोली बाग के समीप कार आगे लगाकर शाहनवाज मुनफेद वसीम को गाड़ी में पटक लिया और पहाड़ी में ले जाकर आरोपी ताहिर शहरून गोपाल सिंह नरेंद्र सिंह और शहजाद ने उनके साथ मारपीट कर 6 हजार रुपए और आधार कार्ड मोबाइल लूट लिया और मोबाइल से करीब 40 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और तीनो को बंधक बनाकर बटोली के जंगल में पटक कर चले गए। इस पर पुलिस में मारपीट अपहरण लूट का मामला दर्ज किया और पुलिस ने पूर्व में आरोपी शहरून गोपाल सिंह नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया वही आज ताहिर को बापर्दा गिरफ्तार किया है और अभी शहजाद फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *