बागपत : नितिन गडकरी ने आज बागपत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बागपत की सीमा से गुजर रहे निर्माणाधीन दिल्ली- देहरादून इकोनाॅमिक कॉरिडोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मवीकला गांव स्थित एक मैरिज गार्डन में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि इस कॉरिडोर के बनने से जनपद के विकास को पंख लगेंगे। दिल्ली से देहरादून तक व अन्य प्रांतों तक का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने दावा किया कि यह कॉरिडोर दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार होगा।
इस अवसर पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद मनोज तिवारी, उत्तर प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
नितिन गडकरी ने किया निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण
