गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुशर्रफ़ के ऑलराउंड खेल से श्याम लाल कॉलेज जीता

नई दिल्ली : मैन ऑफ द मैच मुशर्रफ़ (33 रन और तीन विकेट) के ऑलराउंड खेल से श्याम लाल कॉलेज ने कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (सीवीएस) को चौथे गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी20 टूर्नामेंट के लीग मैच में 25 रनों से पराजित किया।
श्याम लाल कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्दुर और अनन्य (दो-दो विकेट) की दर्शनीय गेंदबाजी के आगे 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीवीएस की टीम 17.3 ओवर में 90 रन पर सिमट गयी। यश ने सीवीएस के लिये सर्वाधिक 20 रन बनाये लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। बल्ले से 33 रन का योगदान देने वाले मुशर्रफ ने तीन विकेट लेते हुए श्याम लाल कॉलेज की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *