गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पडोसियों के बीच मारपीट में एक की मौत

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ पड़ोसियों द्वारा की गयी मारपीट में व्यक्ति की मौत हो गयी है। मामला कोहडौर थानाक्षेत्र के अतरसन गांव है जहां एक दुकानदार सईद उर्फ चांद बाबू पर कल देर रात उसके पड़ोसियों ने लाठी डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया। इस मारपीट में बुरी तरह से घायल हुई सईद की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सईद की मदाफर पुर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।
घटना को लेकर गांव के लोगो मे आक्रोश है , ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों पक्षो की आपसी रंजिश की जानकारी बहुत पहले ही पुलिस को दी गयी थी अगर समय रहते पुलिस ने कारवाही की होती तो यह घटना न होती। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तहरीर पर मृतक के पड़ोसी ननकऊ , अफसर और अख्तर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तीनो हत्यारोपी घर छोड़ कर फरार हो गये है और उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *