गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 18 साल के कुशासन में मध्यप्रदेश की शांति हुई भंग

भोपाल : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच चल रही जुबानी जंग के तहत कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी सरकार पर पिछले 18 साल में प्रदेश की शांति भंग करने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू था और रहेगा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के 18 साल के कुशासन में मध्यप्रदेश की शांति भंग हो गई है।

आज सुबह भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर हजारों कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने नौजवानों से रोजगार, किसानों से उपज का सही मूल्य, बहनों से उनकी सुरक्षा, अल्पसंख्यक, दलित और आदिवासियों से सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग से कांग्रेस का दिया आरक्षण और सामान्य वर्ग से विकास की संभावनाएं छीन ली हैं। हर वर्ग के जीवन से सुख शांति का हरण कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें ‘पागल’ कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें (कमलनाथ को) अपने अपमान की फिक्र नहीं है। वे तो पिछले 44 साल से मध्य प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *