गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में खाई में गिरी कार

दो की मौत, दो घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोेगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए है। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गंभरोला पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर एक कार अचानक करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दलीप कुमार व गायत्री देवी की मौत हुई है जबकि नंदीश व सूरज दोनों घायल हुए हैं। कार में सवार सभी लोग कृष्णानगर आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। घायलों को एम्बुलैंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर उपचार हेतु पहुंचाया गया। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *