आणंद : गुजरात में आणंद जिले के उमरेठ क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर विदेशी नागरिकों से ठगी का नेटवर्क चला रहे छह लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर सुंदलपुर गांव के शिरोवाणी नाण सीम इलाके के एक गोदाम के ऊपर बने मकान पर छापा मारा गया। जहां से फर्जी कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकन नागरिकों को ठगने वाला ऑनलाइन नेटवर्क चला रहे छह लोगों को पकड़ लिया गया और मौके से चार लेपटोप, आठ मोबाइल फोन, पीओएस स्वाइप मशीन सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया। जब्त सामान की कुल कीमत 2,16,000 रुपये आंकी गयी है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
