गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के मेहंदी खेड़ा में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि सुखलाल ने मामूली विवाद को लेकर 45 वर्षीय कुंदाबाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की आवाज आने पर ग्रामीणों की मदद से उसे बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सुखलाल ने कथित तौर पर अच्छा खाना नहीं बनाने को लेकर पत्नी पर हमला कर दिया था। उसे आज सायं गिरफ्तार कर लिया गया है।
बड़वाह स्थित शासकीय अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ यशवंत इंगले ने बताया कि ज्यादा खून बह जाने के चलते महिला की मृत्यु हुई है। ग्रामीण राकेश सोलंकी ने बताया कि दंपति के दोनों पुत्र इंदौर में काम करते हैं और घरेलू विवाद के चलते हुए घटनाक्रम के उपरांत आवाज सुनने पर ग्रामीणों ने महिला की सहायता करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *