गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी आप

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव ‘हाउस टैक्स आधा, पानी टैक्स माफ’ के नारे के साथ लड़ेगी। आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयाजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों और 763 नगर पालिकाओं में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों के लिए 763 नगर पालिकाओं के लिए पार्टी के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
सिंह ने कहा कि इसके साथ ही वार्ड के साथ ही मेयर और अध्यक्ष स्तर पर भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है तथा अब तक 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो जायेगी और आप नगर निगम/ पालिकाओं में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *