गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेल विद्युतिकरण तारों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर क्षेत्र के मावली -बडी सादडी रेल खण्ड में 25000 वोल्टेज प्रवाहित के उपरान्त रेल विद्युतिकरण तारों (ओएचई तारों) की चोरी करने वाले गिरोह का रेलवे सुरक्षा टीम ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों गिरफ्तार किया वहीं तीन नाबालिग को डिटेन किया गया है। सूत्रों के अनुसार भटेवर के पास रेलवे पुलिया के नीचे 25000 वोल्टेज प्रवाहित रेल विद्युतिकरण तारों (ओएचई तारों) की गत 12 मार्च की रात्रि को चोरी हुई थी। भटेवर के पास रेलवे पुलिया पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों के भागने का फुटेज प्राप्त होने पर आस पास के लगभग 20 कस्बों एवं शहरों के सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा घटना स्थल पर आरोपियों द्वारा काटे गये तार के उपकरणों ग्राईन्डर, कटर का उदयपुर व आस पास के सभी शहरों में डिस्टीब्यूटरों से जानकारी प्राप्त की गई।
इसके बाद सिविल पुलिस उदयपुर की साईबर सैल के सहयोग से चोरित स्थानों एवं उनके आस पास 13 जगहों की बीटीएस एवं लगभग 150 नम्बरों की सीडीआर प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया। भटेवर के पास रेलवे पुलिया पर हुई चोरी की बीटीएस को गहनता से देखने पर छह संदिग्ध मोबाईल को निशाना बनाकर साईबर सैल की मदद से लोकेशन के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार किया वहीं तीन नाबालिग को डिटेन किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ओएचई वायर खरीदनें वालें दो कबाडियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *