चेन्नई : तमिलनाडु में अलग अलग स्थानों पर बारिश हुई और पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। चेन्नई में आज 0830 बजे मौसम कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मौसम कार्यालय ने बताया कि पेरुंचनी बांध (जिला कन्याकुमारी), दविनाइनरकोइल बांध (जिला तेनकासी), मणिमुथारू (जिला तिरुनेलवेली), पुथन बांध (जिला कन्याकुमारी), थिरपराप्पु (जिला कन्याकुमारी) एक-एक सेंटीमीटर बारिश हुई।
कार्यालय ने अगले पांच दिनों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 07 अप्रैल को दक्षिण तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की एवं मध्यम बारिश होने , 08 अप्रैल को दक्षिण तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की एवं मध्यम बारिश होने तथा 09 अप्रैल को दक्षिण तमिलनाडु , उत्तर आंतरिक तमिलनाडु जिले के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञप्ति के अनुसार दस अप्रैल को दक्षिण तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश तथा 11 अप्रैल को दक्षिण तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की एवं मध्यम बारिश होने की संभावना है। नौ और दस अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है तथा सात से 11 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर बारिश
