रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रदर्शन के दौरान आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर कांग्रेस के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन एवं स्मरण पत्र देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर महाराणा प्रताप ब्रिज पर एकत्रित होकर रैली के रूप में हेलीपैड पर जाने रैली के रूप में आगे बढ़े तभी राम मंदिर चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा चारों तरफ से घेर कर कांग्रेसजनों को आगे बढ़ने से रोका इसके विरोध में सभी कार्यकर्ता राम मंदिर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसजनों को बस में बिठाकर सैलाना की ओर रवाना कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे हवा में उड़ा कर अपना विरोध दर्ज कराया।
