अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आज दो सडक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रैणी थाना क्षेत्र के धोराला पुलिया के पास आसाम नंबर की एक कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गयी। हादसे मे दो महिलाओं सहित लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। तीनो के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया है। बच्चे को अलवर रैफर किया गया है। घायल आरव बौहरा पुत्र अनवर ज्योति बौहरा उम्र करीबन 10 साल निवासीयान सोनाईगूली पोस्ट सावकुची (गोहाटी) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर शनिवार दोपहर बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर 3 लोगों का इलाज जारी है। घायल बलवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी कपिल की जयपुर में रिंग सेरेमनी थी जिसमे शामिल होने के लिए दिल्ली से चार दोस्त बलवीर हिमांशु कपिल ओर प्रदीप कार से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गयाा घटनाम ें प्रदीप बलवीर और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं मौके पर ही हिमांशु की मौत हो गई।
सड़क हादसा : चार लोगों की मौत
