गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भय अपराधियों में होना चाहिए जबकि प्रदेश की महिलाओं में हैं भय

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बताते हुए कहा है कि जो भय अपराधियों में होना चाहिए वह भय प्रदेश की महिलाओं में है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि गहलोत सरकार अपने आकाओं की सुरक्षा एवं झूठी वाहवाही के पोस्टर लगाने में व्यस्त है। राठौड़ रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बालोतरा में दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर मारा गया, सरकार से सुरक्षा की उम्मीद करना बेकार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह उदयपुर के कन्हैया लाल के हत्यारों की सरकार है, यह पत्थरबाजों की सरकार है, जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को बरी करने वाली सरकार है, अलगाववादियों का साथ देने वाली सरकार है, सरकार के खराब रवैये से राजस्थान की साख को बट्टा लगा है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आंदोलनों में जाते हैं, लेकिन राजस्थान की जनता के लिए खड़े नहीं होते। कांग्रेस वोट बैंक के लिए दुष्कर्म के मामले आते है तो केवल निंदा मात्र करके इतिश्री कर लेते हैं या फिर कोई बहाना लगा कर पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की पराकाष्ठा हो चुकी और जब तुष्टीकरण का विरोध बहुसंख्यक समाज करता है तो उन्हें झूठे मुकदमों का सामना करना पड़ता है, धारा 144 लगाकर धार्मिक सौहार्द की बात करती है, राजस्थान सरकार पत्थरबाजों को संरक्षण दे कर भाजपा को जिम्मेदार ठहराती है।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गहलोत सरकार बताए कि बच्च्यिों व महिलाओं को सुरक्षा न देने के लिए कौन जिम्मेदार है। सरकार झूठा ढोल पीट रही है, महिला अपराध रोकने के लिए एफआईआर दर्ज हो रही है लेकिन बालोतरा दुष्कर्म मामले में 24 घंटे तक मामले को दबाए रखा गया। दो दिन तक एफएसएल की टीम नहीं पहुंची तो फॉरेंसिक जांच नहीं हुई जब मामला मीडिया के सामने आया और जनता का दबाव बना तब सरकार हरकत में आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *