गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर से लगी आग, घरेलु सामान एवं नकदी जली

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर में कुंभा सर्किल में एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे मकान में रखा घरेलू सामान और नगदी आदि जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंभा सर्किल के नजदीक रहने वाले श्याम लाल तेली के किराए के कमरे में गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। आग से कमरे में रखे 20 हजार रूपए के साथ ही अलमारी, पलंग,कपड़े, खाने के सामान, मोबाइल और दस्तावेज जलकर राख हो गए। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *