गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

साहिबी नदी को नजफगढ़ ड्रेन कहने पर विरोध किया

नई दिल्ली। दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने जल मंत्री सौरभ भारद्वाज और संबंधित विभाग के साहिबी नदी को नजफगढ़ ड्रेन कहने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि देेश में सभी नदियों को पवित्र माना जाता है और देश वासी विभिन्न शुभ अवसरों पर नदियों में स्नान करते है। इस कारण साहिबी नदी को ड्रेन कहना गलत है। थान सिंह यादव ने कहा कि देेश में गंदे पानी को साफ करने के बजाए नदियों में डाला जा रहा है। इस कारण नदिया नालों में तब्दील हो रही है और नदियों के प्रति सम्मान खत्म होता जा रहा है।

वहीं नदियों को ड्रेन या नाला कहने पर लोग उनमें गंदगी डालना शुरू कर देते हैं। लिहाजा उपराज्यपाल वीके सक्सेना व जल मंत्री सौरभ भारद्वाज से मांग है कि साहिबी नदी का प्रचार किया जाए और जगह जगह साहिबी नदी पर उसके नाम के होर्डिग लगाए व सेल्फी प्वाइंट बनाए जाए, जिससे लोगों में इसके प्रति जागरूकता व इसको गंदा न करने के प्रति जागरूकता आएगी। वहीं पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा, 360 सर्व खाप के सुरेश शौकीन व पंच प्रमुख राजकुमार यादव ने कहा कि वे जल मंत्री सौरभ भारद्वाज से मिलकर विरोध दर्ज कराऐगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *