गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं में डूबने से दो बच्चो की मौत

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम बांसा में आज कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। दोनों बच्चे कुएं पर नहाने गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांसा गांव के रहने वाले शिवांश (10) और कृष्णा (11) दोनों गांव के पास में ही खेत पर खेलने गए थे। खेलते-खेलते खेत में बने कुएं में नहाने चले गए। इसी दौरान दोनों कुएं में डूब गए। जब दोनों बच्चे बहुत देर तक नहीं दिखे, तो परिजनों ने आसपास इनकी खोजबीन की। इसी दौरान कुएं के बाहर बच्चों के कपड़े दिखें, तो परिजनों को शक हुआ और कुएं में देखा तो दोनों बच्चों का शव मिला। मामले पर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *