फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अमोनिया गैस का टैंकर पलटने से यातायात प्रभावित रहा। चालक और परिचालक घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो पर थाना सिरसागंज क्षेत्र के तहत बाबा की शाला के पास एक अमोनिया गैस का टैंकर किसी दूसरे वाहन को बचाने की वजह से असंतुलित होकर पलट गया जो कानपुर से पंजाब की ओर जा रहा था।
दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में घायल हुए टैंकर के चालक अभिषेक सिंह और चालक चंद्र सिंह को एंबुलेंस द्वारा सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा कराया जा सका है।
गैस टैंकर पलटा, यातायात प्रभावित
