गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिलेंडर फटने से नौ झुलसे

रामपुर : उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के गंज क्षेत्र में सोमवार को सिलेंडर फटने से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गये। इस घटन में मकान का लिंटर भी ध्वस्त हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नई बस्ती शाही कॉलोनी में रियासत के मकान में रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। आज दोपहर बाद जब सिलेंडर के पास माचिस की तीली जलाई गई तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। घर में मौजूद लोगों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इस दौरान सिलेंडर में से आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय निवासी सिलेंडर की आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। आग बुझाने की कोशिश कर रहे लोग इससे बुरी तरह झुलस गए।
सिलेंडर फटने से मकान का लिंटर भी ध्वस्त हो गया। झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। झुलसने वालों के नाम रियासत, उनके भाई शराफत, भतीजा शाहनवाज, रियासत के दो बेटे रिजवान और फैजान, अदनान, रियासत की बेटी अलीशा, पड़ोसी सलीम और नसीर बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *