गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीआरएस ने पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद को किया निलंबित

हैदराबाद : तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी ने सोमवार को पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव और पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया। पार्टी ने यहां एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं को पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के निर्देश पर निलंबित किया गया है। अगले कुछ महीनों में इस तरह की कार्रवाइयों की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि राज्य विधानसभा चुनाव करीब आ रहे है। कृष्णा राव जो लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस (टीआरएस) में शामिल हो गए और टीआरएस के टिकट पर कोल्लापुर से अपनी सीट बरकरार रखी। वर्ष 2014-18 की अवधि के दौरान उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि, वह 2018 में चुनाव हार गए। सूत्रों के अनुसार श्री कृष्णा राव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। भाजपा नेताओं ने पहले ही पूर्व मंत्री के साथ संपर्क स्थापित कर लिया था।
दूसरी ओर खम्मम से पूर्व सांसद श्रीनिवास रेड्डी ने 2014 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता और बाद में बीआरएस में चले गए। बीआरएस ने 2019 के संसदीय चुनाव में उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। पार्टी ने नामा नागेश्वर राव को टिकट दिया , जिन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। इससे नाराज होकर श्रीनिवास रेड्डी ने पिछले कुछ वर्षों से अपने समर्थकों के साथ बैठकें करके और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कठोर बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस नेतृत्व ने कई वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह अन्य राजनीतिक दलों में शामिल होने पर निर्णय लेने की जल्दी में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *