गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पेड़ से टकरायी कार, तीन की मौत

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में साेमवार देर रात एक बोलेरो कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगाें की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तितावी गांव जलालपुर निवासी जयकुमार पिलखुवा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे मनोज और अंकुर उनके साथ पिलखवा में ही रह रहे थे। गांव जलालपुर में उनकी पत्नी पूनम रहती थी। सोमवार को पूनम को सूचना मिली कि मनोज और अंकुर की तबीयत खराब है। बच्चों की चिंता होने लगी तो उसने पिलखुवा जाने की इच्छा जाहिर की।
नम अपने जेठ वजिस से मिली। ये दोनों पड़ोसी विनीत की बोलेरो गाड़ी से पिलखुवा के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि कल शाम तक ये तीनों पिलखुवा में ही थे। इसके बाद रात में वहां से अंकुर और मनोज भी गाड़ी में सवार होकर जलालपुर गांव आने लगे कि बोलेरो गाड़ी बुढ़ाना क्षेत्र में रोहतक रोड भारद्वाज हॉस्पिटल के समीप पहुंची तो अचानक एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में विनीत (35), पूनम (45) और वजिस (50) की मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों बेटे घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *